फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband installed secret camera in house act of wife recorded Complaint after reaching police station

UP: पति ने घर में लगाया खुफिया कैमरा, रिकॉर्ड हुई पत्नी की ऐसी करतूत...छूट गए पसीने; थाने पहुंचकर की शिकायत

Sun, 12 May 2024 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 08:09 PM IST
सार

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए। इसके बाद अपने मोबाइल से वो पत्नी की हर हरकत पर नजर रखने लगा। लेकिन पत्नी को इन कैमरों के बारे में पता चल गया। उसने पति की नजरों से बचने के लिए अलग ही तरीका खोज निकाला। 
 

विज्ञापन
husband installed secret camera in house act of wife recorded Complaint after reaching police station
पति ने घर में लगाया खुफिया कैमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति को जब पत्नी पर शक हुआ तो उसने घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए। उन्हें अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। पत्नी को इस बात की भनक लग गई। उसने कैमरों के ऊपर तौलिया डालकर बात करना शुरू कर दिया। फुटेज न दिखने पर युवक ने कारण पूछा, तो दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी मायके आकर रहने लगी। पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि इरादतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 2022 में शमसाबाद थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। युवक एक कंपनी में दिल्ली में नौकरी करता है। फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। हाथापाई के बाद पत्नी पिछले छह महीने से मायके में है। उसने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया। पत्नी का आरोप है कि पति ने वादा किया था कि शादी के बाद वह उसे गांव नहीं आगरा में मकान लेकर रहेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता। कुछ कहने पर पिटाई कर देता है।  वहीं पति का आरोप है कि वह शहर से बाहर नौकरी करता है। पत्नी जब देखो तब फोन पर प्रेमी से बात करती रहती है। घर का कोई काम भी नहीं करती। रोकटोक करने पर झगड़ा करती है। साले के कहने पर पत्नी से फोन छीन लिया, लेकिन वो फिर भी नहीं मानी। 
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए। लेकिन इनके बारे में उसे पता चल गया। पत्नी ने कैमरों के ऊपर तौलिया डालकर फोन पर बात करना शुरू कर दिया। घर के अंदर कोई आए तो गेट खुलने की आवाज सुनकर फोन कट कर बैठ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed