{"_id":"5d5979948ebc3e89bf3dad34","slug":"husband-gives-triple-talaq-wife-due-to-dowry-kasganj-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन तलाक का पहला मामला थाना सहावर में दर्ज किया गया है। सहावर कस्बे में दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
लोगों के बीचबचाव कराने के लिए आने पर आरोपी पति पत्नी से तीन तलाक बोलकर फरार हो गया। मामले में पीड़िता ने थाना सहावर में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक कानून की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहावर के मोहल्ला चौधरी निवासी रजिया पत्नी खुश मोहम्मद उर्फ लल्ला रविवार शाम खाना बना रही थी। तभी पति खुश मोहम्मद आया और गालीगलौज करते हुए एक लाख रुपये अपने पिता से लाकर देने को कहने लगा।
विज्ञापन
इस पर रजिया ने कहा कि उसके पिता के पास इतना धन नहीं हैं। इस पर पति भड़क गया। उसने मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया और महिला लहूलुहान हो गई।

महिला के चीखपुकार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी पति पत्नी रजिया को तीन तलाक बोलकर भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार कराने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर सहावर पुलिस को मामले की जानकरी दी। रजिया की तहरीर पर सहावर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति की तलाश कर रही है।
एसपी कासगंज सुशील घुले ने बताया कि सहावर थाने में एक महिला ने तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने दहेज अधिनियम और तीन तलाक कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है।