फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband gave triple talaq to wife in front of court in etah

दहेज के मामले में जमानत मिलते ही पति ने कोर्ट के बाहर पत्नी को बोला तीन तलाक

Sat, 17 Aug 2019 05:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2019 05:43 PM IST
सार

तीन तलाक पर कानून बनने के बाद एटा में दर्ज हुआ पहला मामला 
डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया गया दहेज उत्पीड़न का मामला
सीजेएम कोर्ट से जमानत मिलते ही पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in front of court in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तीन तलाक पर कानून बनने के बाद एटा जिले में शनिवार को पहला मामला सामने आया है। इसमें युवक ने अपनी पत्नी को कोर्ट के बाहर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली नगर में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
थाना मारहरा के गांव फिरोजपुर सलौनी निवासी खलील खां ने अपनी पुत्री सीमा की शादी एक मार्च 2015 में आमिर पुत्र शकील अहमद निवासी पुरदिल नगर, थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस के साथ की थी। शादी के बाद आमिर ने अपने यहां आठ माह तक सीमा को ठीक से रखा था। 
विज्ञापन


इसके बाद आमिर पत्नी को मायके छोड़ गया। सीमा को ससुराल की ओर से कोई लेने नहीं आया। मायके वालों ने पुरदिल नगर जाकर बेटी के ससुरालवालों से बात की तो आमिर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। कई बार समझौता करने के प्रयास किए गए, लेकिन आमिर नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: निकाह के डेढ़ घंटे बाद ही पति बोला- तलाक...तलाक...तलाक, चौंकाने वाली है वजह

दहेज के मामले में जमानत पर छूटा पति

डेढ़ वर्ष पूर्व सीमा ने थाना मारहरा में पति के खिलाफ अतिरिक्त दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने आमिर जेल भेज दिया। शुक्रवार को आमिर को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट परिसर में मायके वालों के साथ सीमा भी मौजूद थी।

इसी दौरान आमिर ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया और वहां से चला गया। इसके बाद पीड़ित पत्नी ने थाना कोतवाली नगर में पति के खिलाफ धारा 504 व 4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा वर्ष 2019 की धारा 2) के तहत पहला मामला दर्ज कराया है। 

सात भाई-बहनों में तलाक पीड़िता सीमा दूसरे नंबर की है। पिता खलील खां का कोई कारोबार नहीं है बल्कि किसानी खेती करके ही परिवार को चलाते हैं। सीमा के चाचा वकील अहमद ने कहा कि हमें नए कानून पर पूरा भरोसा है। हमारी बेटी को न्याय मिलेगा। 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन तलाक देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed