फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband friend created fake fb account of woman for escort service in agra

पति के दोस्त ने की 'शर्मनाक' हरकत, एस्कॉर्ट सर्विस लिखकर फेसबुक पर डाला महिला का नंबर

Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM IST
सार

  • युवक ने एस्कॉर्ट सर्विस लिख फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला महिला का मोबाइल नंबर 
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, दोस्ती से मना करने पर की हरकत, तनाव में आई महिला

विज्ञापन
husband friend created fake fb account of woman for escort service in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में दोस्ती नहीं करने पर महिला के नाम से उसके पति के दोस्त ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मोबाइल नंबर डाल दिया। एस्कॉर्ट सर्विस के लिए कॉल करने के लिए लिख दिया। इससे महिला के पास अंजान लोगों ने कॉल करने शुरू कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी शर्मनाक करतूत से महिला तनाव में आ गई थी। 
विज्ञापन


मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है। एक महिला के मोबाइल पर तीन महीने से अंजान लोगों के कॉल आ रहे थे। लोग गलत बात करते थे। रुपये देने की कहते थे। इससे महिला ने मोबाइल स्विच ऑफ करना शुरू कर दिया। मगर, वह जब भी मोबाइल ऑन करती, उनके पास कॉल आने लगते। इससे वह परेशान हो गई। उसने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। 
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने मामले की जांच की। इसमें पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनका नाम और निजी मोबाइल नंबर लिख दिया गया है। एस्कॉर्ट सर्विस के लिए संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। फोटो भी महिला की आईडी से लेकर एडिट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फेसबुक आईडी बंद करा दी। मोबाइल नंबर भी हटा दिया गया। पुलिस ने तकनीकि रूप से जांच की। इसमें पता चला कि गांव श्यामो निवासी मनोज ने फेसबुक आईडी बनाई थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

तनाव में आ गई थी महिला 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी मनोज की महिला के पति से दोस्ती थी। वह सात-आठ साल से महिला के पति से मिलने घर जाता था। कुछ दिन पहले उसने महिला पर दोस्ती का दबाव बनाया। महिला ने मना कर दिया। इसके बाद उसके घर आने पर भी रोक लगा दी। यह बात मनोज को बुरी लगी। 

उसने महिला की फेबबुक आईडी से फोटो लेकर एडिट कर दी। उसे फर्जी आईडी पर डाल दिया। साइबर सेल की जांच में वह पकड़ा गया। उसकी हरकत से महिला तनाव में आ गई थी। आरोपी राजस्थान के एक होटल में नौकरी करता है। अक्सर आगरा आता था। 

छात्र ने डाला था शिक्षिका का नंबर 
अभी हाल ही में जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला का मोबाइल नंबर भी इसी तरह डाल दिया गया था। बाद में पुलिस ने कार्रवाई की थी। शिक्षिका के छात्र ने ही यह हरकत की थी। उसे पकड़ लिया था। 

यह सावधानी बरतें 
साइबर सेल के एक्सपर्ट विजय तोमर ने बताया कि फेसबुक आईडी बनाते समय कुछ सुरक्षा विकल्प आन करके रखें। फोटो और वीडियो को आनली फ्रेंड सीन करें। इसी तरह फोटो को कापी करने के आप्शन को भी बंद कर दें, जिससे आपके फोटो को कोई दूसरा कापी भी नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed