फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Donates Blood to Ailing Coach as Probe Ordered by Sports Directorate

UP:  कबड्डी कोच को पति ने दिया खून, खेल निदेशालय से भी आया फोन; क्रीड़ा अधिकारी हाल जानने पहुंचीं

Wed, 01 Apr 2026 11:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 11:01 AM IST
सार

आगरा में बीमार महिला कोच के मामले में खेल निदेशालय ने जांच के आदेश दिए हैं। हालत बिगड़ने पर पति ने खून देकर जान बचाई, जबकि महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
 

विज्ञापन
Husband Donates Blood to Ailing Coach as Probe Ordered by Sports Directorate
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम

विस्तार

आगरा के अस्पताल में भर्ती एकलव्य स्टेडियम की महिला कोच विजयलक्ष्मी के प्रकरण में मंगलवार को लखनऊ स्थित खेल निदेशालय से डिप्टी डायरेक्टर राज नारायण ने फोन पर बातकर उनका हालचाल जाना। साथ ही बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच टीम जल्द ही आगरा आकर उनका बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचीं और विजयलक्ष्मी की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने परिजन से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस बीच एक भावनात्मक पहलू भी सामने आया है। विजयलक्ष्मी की हालत बिगड़ने पर उनके पति ने उन्हें खून दिया। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने पहले ही संज्ञान लेकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। परिजन का आरोप है कि कार्यस्थल पर हुए घटनाक्रम और मानसिक दबाव के चलते विजयलक्ष्मी की तबीयत बिगड़ी। अब जांच समिति गठित होने और महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद परिवार को न्याय की उम्मीद है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed