थाना ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट में डा. दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के केस में आरोपी पति डा. सुमित अग्रवाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसएसपी बबलू कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने एक बार फिर फ्लैट में तलाशी ली। एसएसपी ने तमाम बिंदुओं पर जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है। डा. सुमित के बयानों में विरोधाभास को लेकर नौकरानी और पड़ोसियों से भी पूछताछ हुई। अब पुलिस क्राइम सीन को री कंस्ट्रक्ट कराएगी।
क्राइम सीन री कंस्ट्रक्ट करेगी एफएसएल की टीम
2 of 6
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रतापपुरा निवासी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एससी अग्रवाल के बेटे डा. सुमित की पत्नी डा. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। डा. दीप्ति के पिता डा. नरेश मंगला ने मुकदमे में ससुर डा. एससी अग्रवाल, पति डा. सुमित, सास अनीता, जेठ डा. अमित और जिठानी तुलिका को नामजद किया था। शनिवार दोपहर दो बजे एसएसपी बबलू कुमार फ्लैट पर पहुंचे।
3 of 6
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर प्रभात कुमार और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने फ्लैट की तलाशी ली। एसएसपी ने बताया कि डा. सुमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डा. दीप्ति के पिता डा. नरेश मंगला ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। वह बार-बार एक ही बात कह रहे हैं, उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। इस पर एसएसपी बबलू कुमार ने क्राइम सीन री कंस्ट्रक्ट कराने निर्णय लिया है। इसके लिए एफएसएल को पत्र भेजा जाएगा।
4 of 6
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि फ्लैट को सील कर दिया गया है। क्राइम सीन री कंस्ट्रक्ट कराने के लिए एफएसएल को पत्र लिखा जा रहा है। पिता डा. नरेश मंगला ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी डा. सुमित ने बताया था कि पंखे से दुपट्टा बांधकर दीप्ति ने फांसी लगाई। एक दुपट्टा पंखे से लटका मिला था। बेड से पंखे की दूरी छह फुट तीन इंच है, जबकि दीप्ति की लंबाई पांच फुट दो इंच थी। ऐसे में यह देखा जा रहा है कि इस स्थिति में फांसी लग सकती है या नहीं? एफएसएल के वैज्ञानिक इन्हीं सब बिंदुओें पर पड़ताल करेंगे। एक पुतला लटकाकर देखा जाएगा।
5 of 6
डॉक्टर दीप्ति की मौत के बाद फ्लैट में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
कोसी कलां निवासी डा. नरेश मंगला ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस घटना के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए। बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है।