फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल विमान हादसा: बच्चे के जन्म से पहले आई पायलट अखिलेश की मौत की खबर

Sat, 08 Aug 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kerala Air India Plane Crash News: Mathura resident Co-pilot Akhilesh Kumar dies before his child birth
को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया विमान हादसे ने मथुरा निवासी को-पायलट अखिलेश शर्मा के परिवार की खुशियां छीन लीं। अखिलेश की पत्नी मेघा गर्भवती हैं। 10 दिन बाद उनकी डिलीवरी होनी है। परिवार में खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले अखिलेश की मौत की खबर आ गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन यकीन नहीं कर पा रहे कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
Kerala Air India Plane Crash News: Mathura resident Co-pilot Akhilesh Kumar dies before his child birth
को-पायलट अखिलेश कुमार भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के पोतरा कुंड निवासी 32 वर्षीय अखिलेश कुमार भारद्वाज उर्फ दीपक पुत्र तुलसीराम एयर इंडिया में को-पायलट थे। शुक्रवार को केरल के कोझिकोड स्थित करीपुर एयरपोर्ट पर हुए एयर इंडिया विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 


संबंधित खबर- एयर इंडिया विमान हादसा: मथुरा के को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Kerala Air India Plane Crash News: Mathura resident Co-pilot Akhilesh Kumar dies before his child birth
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा - फोटो : PTI
अखिलेश शर्मा विगत 2017 से को-पायलट के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने का काम कर रहे थे। अखिलेश की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।  



संबंधित खबर- Kerala Plane Crash: रनवे से फिसलकर खाई में गिरा विमान, दो टुकड़ों में बंटा, 18 की मौत, 123 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Air India Plane Crash News: Mathura resident Co-pilot Akhilesh Kumar dies before his child birth
अखिलेश और मेघा की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश कुमार शर्मा उर्फ दीपक की शादी वर्ष 2018 में धौलपुर की रहने वाली मेघा शर्मा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और 15-20 दिन के अंदर डिलीवरी होने वाली है। इसके चलते परिजनों ने अखिलेश की मौत की जानकारी मेघा को शाम होने तक नहीं दी। केवल यही बताया गया कि विमान हादसे में उनके पति घायल हो गए हैं और उनको यहां लाने के लिए देवर भुवनेश रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
Kerala Air India Plane Crash News: Mathura resident Co-pilot Akhilesh Kumar dies before his child birth
मकान के बाहर खड़े अखिलेश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश की मां बालादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मामा कमल ने बताया कि बहन बालादेवी की तबियत अक्सर खराब रहती है, इसलिए परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने में लगे हैं। भुवनेश के साथ उनकी बहन डौली के पति संदीप भी गए हैं। अखिलेश के तीसरे भाई लोकेश घर पर ही हैं। अखिलेश भाइयों में सबसे बड़े थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed