फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband divide days for wife and girlfriend in family counseling center agra

पति का अजब प्रस्ताव: न पत्नी छोडूंगा न प्रेमिका, तीन-तीन दिन रहूंगा दोनों के साथ, एक दिन आजाद

Sun, 15 May 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 10:14 PM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को सात जोड़ों ने फिर से साथ रहने की हामी भर दी, लेकिन एक अजब मामला सामने आया है। यह पति, पत्नी और प्रेमिका से जुड़ा है। इसमें काउंसलिंग के दौरान पति ने अजब प्रस्ताव रख दिया। 

विज्ञापन
husband divide days for wife and girlfriend in family counseling center agra
सांकेतिक फोटो

विस्तार

आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति के दुस्साहस का अजीब मामला सामने आया। पति ने कहा कि वह न तो पत्नी को छोड़ेगा और न ही प्रेमिका को। काउंसलर ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बहुत कहने पर उसने अपने सप्ताह के दिनों का बंटवारा कर दिया। बोला, तीन दिन पत्नी और तीन दिन प्रेमिका के साथ बिताऊंगा। 

विज्ञापन


उसने कहा कि एक दिन आजाद रहूंगा। उस दिन अपनी मर्जी का मालिक हूं। पत्नी, प्रेमिका व मां किसी के साथ समय बिता सकता हूं। प्रेमिका ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जबकि पत्नी ने सोचने के लिए सात दिन का समय मांगा है। यह मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है। शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पति प्राइवेट नौकरी करता है। 

विज्ञापन

प्रेमिका का भी एक बच्चा है

प्रेमिका ने उस पर ढाई साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनाने से इनकार करने का आरोप लगाया है। उसका एक बच्चा भी है। पति ने बताया कि पत्नी झगड़कर मायके चली गई थी, तब वह प्रेमिका के संपर्क में आया। सब ठीक चल रहा था, विवाद कुछ समय पहले ही शुरू हुआ जब पत्नी ने प्रेमिका से संबंध खत्म करने की जिद की। मामले में अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हफ्ते में एक बार बाहर खाना खिलाऊंगा'

रामबाग निवासी युवती की शादी जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। पत्नी का कहना था कि पति अपने घरवालों की ही बात मानता है। न खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही कभी बाहर खाना खिलाने ले जाता है। पुलिस से शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। तीन काउंसिलिंग के बाद पति ने कहा पत्नी की बात सुनूंगा और हफ्ते में एक बार बाहर खाना खिलाने ले जाऊंगा, इस पर बात बन गई और दोनों साथ रहने को राजी हो गए। 

'बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर चलेंगे घूमने'

शाहगंज क्षेत्र की युवती की शादी सात साल पहले कमला नगर के युवक के साथ हुई थी। दो बच्चे हैं। पत्नी ने कहा कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। बच्चों और उसका ठीक से ध्यान नहीं रखता। इससे वह मायके में रहकर बच्चों का पालन कर रही है। परिवार परामर्श केंद्र में दो काउंसिलिंग के बाद दोनों साथ रहने को राजी हो गए। पति ने आश्वासन दिया कि बच्चों की छुट्टी होने के बाद वह पत्नी को बाहर घुमाने ले जाएगा। 

सात जोड़े फिर से हुए एक 

परिवार परामर्श केंद्र में बार-बार हुई काउंसिलिंग का अच्छा परिणाम आया। आखिरकार बात बन ही गई और रविवार को सात जोड़ों ने फिर से साथ रहने की हामी भर दी। एक-दूसरे को खुश रखने का संकल्प लेकर वे खुशी-खुशी घर गए। हालांकि वहीं तीन मामलों में बात न बनने पर मामला मुकदमे के लिए अग्रसारित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed