{"_id":"67c13799c93aaf0c870aab3f","slug":"husband-dies-after-falling-from-14th-floor-of-apartment-in-front-of-wife-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सामने मौत: अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से फिसला पति का पैर, जमीन पर गिरा...आंखों के सामने चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सामने मौत: अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से फिसला पति का पैर, जमीन पर गिरा...आंखों के सामने चली गई जान
Fri, 28 Feb 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:42 AM IST
सार
आगरा थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित गणपति वर्ल्ड समिति परिसर की 14वीं मंजिल पर मजदूर पति-पत्नी लिफ्ट से डस्ट की बोरी चढ़ा रहे थे। पति का पैर फिसला और वह भूतल पर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और लाश के पास बैठकर विलाप करती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर मजदूर पति-पत्नी लिफ्ट से डस्ट की बोरी चढ़ा रहे थे। पति का पैर फिसला और वह भूतल पर नीचे गिर गया। पत्नी दौड़कर पहुंची तब तक पति की मौत हो गई। परिजन ने तहरीर नहीं दी है।
नगला जस्सा, देवरी रोड कोटली बगीची सदर निवासी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्थित गणपति वर्ल्ड समिति परिसर में बन रही 14 मंजिल के टोक्यो टावर के निर्माण का काम चल रहा है। उनके छोटे भाई राकेश (52) और उनकी पत्नी आशा देवी पिछले पांच साल से वहां मजदूरी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को राकेश और उनकी पत्नी आशा निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर लिफ्ट से डस्ट की बोरियां चढ़ा रहे थे।
लिफ्ट से बोरी को उतारने के दौरान राकेश का पैर फिसल गया। पत्नी की आंखों के सामने 14वीं मंजिल से नीचे गिर गए। पत्नी दूसरी लिफ्ट से नीचे पहुंची। तब तक राकेश की मौत हो गई। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि अभी परिजन ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन