फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband died including pregnant wife in road accident in mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, आठ महीने की गर्भवती पत्नी सहित पति की मौत

Sat, 18 Dec 2021 12:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 12:33 PM IST
सार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव फर्दपुर के पास फर्दपुर-बीलों मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी।

विज्ञापन
husband died including pregnant wife in road accident in mainpuri
मृतक दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। महिला सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी 26 वर्षीय हरीशंकर का मकान कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संसारपुर में है। शुक्रवार की देर शाम वह 24 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी को बाइक पर साथ लेकर संसारपुर स्थित घर आ रहा था। बाइक जब बीलों-फर्दपुर मार्ग पर नहर पुल के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे आलू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

मौके पर हुई पति की मौत
हादसे में हरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम इटावा और युवक का पोस्टमार्टम मैनपुरी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर हुआ।

गर्भस्थ शिशु की भी मौत
फर्दपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सिर्फ दंपती ही नहीं बल्कि गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई है। हादसे में जान गवाने वाली लक्ष्मी आठ माह की गर्भवती थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पहले बच्चे को लेकर दंपती खुश थे, वहीं घर में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने पल भर में सारी खुशियां मातम में बदल दीं।

कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
बिछवां में हुए सड़क हादसे के बाद शनिवार को कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां मृतक परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली। दुखी परिवार को सांत्वना देकर हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed