{"_id":"61c2daed4335ac7bff3c1a0c","slug":"husband-demands-beautiful-wife-send-triple-talaq-letter-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पत्नी पसंद नहीं आई, पति ने डाक से भेज दिया तीन तलाक का पत्र, दो साल पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पत्नी पसंद नहीं आई, पति ने डाक से भेज दिया तीन तलाक का पत्र, दो साल पहले हुआ था निकाह
Wed, 22 Dec 2021 01:29 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:29 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पति ने डाक से भेजा था तीन तलाक का पत्र, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, राज्य महिला आयोग के आदेश पर ये मुकदमा दर्ज हुआ
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी पसंद न आने व खूबसूरत न होने पर पति ने डाक पत्र द्वारा तीन तलाक का पत्र भेजकर पत्नी से रिश्ते खत्म कर लिए। पीड़िता ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखने पर राज्य महिला आयोग के माध्यम से पति व ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दो साल पहले हुआ था निकाह
टूंडला थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित नगला रामकिशन निवासी तबस्सुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका निकाह करीब दो साल पहले शादिक उर्फ साहिल निवासी पुरानी पुलिस चौकी थाना शिकारपुर बुलंदशहर के साथ हुआ था। ससुरालियों द्वारा परेशान करने पर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। 24 अगस्त को पति ने डाक से तीन तलाक का पत्र घर भेज दिया और सारे रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन
तीन तलाक के पत्र में पति का लगा है फोटो
तीन तलाक पत्र में पति का फोटो लगा है तथा तीन लोगों की गवाही है। पत्र में उसे वह पसंद न होने एवं खूबसूरत न होने पर तलाक देना लिखा है। इसके बाद पीड़िता ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे में महिला ने राज्य महिला आयोग की शरण ली। आयोग के आदेश के बाद थाना पुलिस ने पति शादिक उर्फ साहिल, ननद समा, शबाना, नाजमा, बहनोई जरीफ, हासमी पत्नी शरीफ, यासीन, शरीफ व चार अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
आगरा: ग्रेटर नोएडा से कार लूटकर भागे बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचे, एक सिपाही हुआ घायल
आगरा: यूपी महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी बेच रही हैं सब्जी, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार