{"_id":"66f22d63fa018830c40e3836","slug":"husband-death-wife-had-to-take-an-oath-in-temple-of-the-police-post-then-believed-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति की मौत कैसे हुई? घरवालों को पत्नी पर था शक, फिर मंदिर में हुआ न्याय...ऐसे साबित हुई निर्दोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति की मौत कैसे हुई? घरवालों को पत्नी पर था शक, फिर मंदिर में हुआ न्याय...ऐसे साबित हुई निर्दोश
Tue, 24 Sep 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:39 AM IST
सार
पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों को पत्नी पर ही शक था। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पत्नी को पुलिस चौकी में बने मंदिर में कसम खानी पड़ी तब घरवालों को यकीन हुआ कि वो निर्दोश है।
विज्ञापन
मंदिर में कसम खाती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित गांव खड़वाई में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर शक जताया। मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा। पत्नी की सफाई से असंतुष्ट परिजनों ने शर्त रखी कि मंदिर में कसम खाओ। पुलिस चौकी में ही बने मंदिर में पत्नी ने कसम खाई कि उसे नहीं पता पति की मृत्यु कैसे हुई। तब परिजन माने। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
गांव खड़वाई निवासी जगदीश सिंह (24) जूता फैक्ट्री में काम करते थे। भाई रनवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे जगदीश की पत्नी सीमा ने बताया कि पति की तबीयत शराब पीने से खराब हो गई है। परिजन पहुंचे तो जगदीश जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन में गमछा बंधा था। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गले में रस्सी और पीठ पर चोट के निशान थे। हत्या का आरोप लगाया गया। दो बच्चे हैं। भाई रनवीर सिंह ने जगदीश की पत्नी पर मित्रों के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
सूचना पर रुनकता पुलिस सीमा को पूछताछ के लिए चौकी पर ले गई। वहां परिजन आ गए। सीमा ने मंदिर में कसम खाई कि उसने पति की हत्या नहीं की है। उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए बैठा लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।