फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband committed suicide in absence of wife mathura news

पत्नी का वियोग नहीं सह सका पति, फांसी लगा कर ली जीवनलीला समाप्त

Thu, 05 Sep 2019 08:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 05 Sep 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
husband committed suicide in absence of wife mathura news
सांकेतिक तस्वीर
गोविंदनगर की गली रावलिया(मंडी रामदास) में पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पंखे से लटके मिले युवक के गले में गमछे को फंदा था। उधर, हालनगंज में लक्ष्मीनारायण स्मृति भवन में इनवर्टर मिस्त्री का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर फारेसिंक टीम से पूरे तथ्य एकत्रित करवाए।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर की गली रावलिया(मंडी रामदास) निवासी पप्पू(35) पुत्र नारायण का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। गले में गमछे का फंदा था। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार को युवक अपनी पत्नी और बच्चों से आगरा मिलकर आया। उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी के वियोग में युवक ने ऐसा कदम उठाया है। उधर, थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी निवासी अशोक सिंह(40) पुत्र रमनलाल ठाकुर इनवर्टर का मिस्त्री था। 

राकेश कुमार की दुकान पर काम करने वाला युवक हालनगंज में लक्ष्मीनारायण स्मृति भवन में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि युवक पूर्व में तीन बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed