फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband commits suicide due to illness of wife in Bah Agra News

पत्नी की जिंदगी टूटते देख न सका, पति ने फंदे पर लटक कर तोड़ दीं खुद की 'सांसें'

Fri, 04 Oct 2019 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
husband commits suicide due to illness of wife in Bah Agra News
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन, इंसेट में मृतक - फोटो : अमर उजाला
बाह के खेड़ा राठौर के मझटीला गांव में बंटू ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बंटू किडनी की बीमारी से पीड़ित अपनी पत्नी उर्मिला का पांच साल से इलाज करा रहा था।
विज्ञापन


उर्मिला के इलाज के दौरान जमीन और गाड़ी भी बिक गई। अब फिर से पांच अक्टूबर को उसका ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के लिए रुपये की व्यवस्था न होने के कारण वह परेशान था। यही उसकी आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मझटीला गांव के बंटू पुत्र रामजीत की पत्नी उर्मिला देवी की किडनी खराब हो गई है। पिछले पांच साल से बंटू उसका इलाज करा रहा था। इलाज के लिए उसने अपनी जमीन और गाड़ी बेच दी। 18 सितंबर को उसके ससुर अतर सिंह ने उर्मिला का ऑपरेशन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्टूबर को दूसरा ऑपरेशन होना है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा बंटू तनाव में था। गुरुवार को वह बाजरे के खेत की कटाई के लिए गया था। वह घर लौटा तो और गले में फंदा डाल कर पंखे के हुक पर झूल गया। जब तक परिजन उसे उतारते तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 

कैसे होगा उर्मिला का इलाज
आर्थिक तंगी के चलते जान देने वाले बंटू की पत्नी उर्मिला के इलाज पर सवाल खड़ा हो गया है। बीमार पड़ी उर्मिला सुधबुध खो चुकी है। उसके सामने चार बच्चों, मोहित (6), रोहित (4), मोहिनी (2), अभि (1) की परिवरिश का भी सवाल है।

उसके मायके पिनाहट के पुरा झोरियान से पिता अतरसिंह, मां माला देवी, भाई बंटी मौके पर पहुंचे। पंचायत में तय हुआ कि बंटू की संपत्ति उसके बच्चों के नाम लिख दी जाये। उर्मिला के इलाज का खर्च मायके वालों ने उठाने की हामी भरी। पंचायत के बाद लिखा-पढ़ी भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed