फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband commits suicide by hanging after dispute with wife

Agra News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging after dispute with wife
पटियाली। कस्बे के वाल्मीकि बस्ती में बुधवार की रात शराब पीने से मना करने पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इससे नाराज होकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती निवासी भीकम सिंह (50) पुत्र रेवा शंकर का शव बुधवार की रात घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई वीरू ने बताया कि रात में शराब पीने के बाद भाई का उनकी पत्नी नीरज व बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने रात में ही सभी को घर से बाहर भगा दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिए थे।
विज्ञापन

उसके दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने घर में झांक कर देखा तो उसका शव दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। परिजन की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। साथ ही उपचार के लिए सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि रात में पति-पत्नी में आपस में विवाद हो गया था। इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed