{"_id":"62ac78b4580b4546725959a2","slug":"husband-commits-suicide-after-wife-interrupted-coming-home-after-drinking-alcohol-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: शराब पीकर घर आने पर पत्नी ने टोका, पति ने उठाया खौफनाक कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: शराब पीकर घर आने पर पत्नी ने टोका, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Fri, 17 Jun 2022 06:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
शराब पीकर घर आए पति को टोकना पत्नी को महंगा पड़ गया। पत्नी को नहीं मालूम था कि पति आत्मघाती कदम उठा लेगा। रात में जब पत्नी उसके कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में सहावर क्षेत्र के गांव म्यांसुर ने एक युवक ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गांव म्यांसुर का रहने वाला रवि (25) जेसीबी का चालक था। बताया गया है कि रात को जब वह लौटकर आया तो वह शराब पीए हुए था। शराब का सेवन करने पर पत्नी ने उसे टोका। इसी बात पर रवि भड़क गया और कमरे में चला गया। कमरे में जाकर रवि ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि की पत्नी छत पर सोने चली गई थी। जब रात में करीब 11 बजे छत से उतर कर कमरे में आई तो रवि का शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन
इस पर पत्नी ने शोर मचाया और परिवार के लोग जाग गए। परिजन ने रवि के शव को फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने रात में ही रवि का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह के समय जब पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहावर अजीत चौहान ने मौके का निरीक्षण किया, जहां रवि का अंतिम संस्कार किया गया। वहां से अवशेष के नमूने लिए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच के लिए साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन
सीओ सहावर अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस को देरी से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के अवशेषों के नमूने लिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।