{"_id":"694ef9138a31af7eec0ba67c","slug":"husband-blackmails-wife-by-making-obscene-video-for-not-bringing-car-as-dowry-agra-news-c-364-1-ag11019-122951-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने खिलाई नशीली दवा, फिर आधी रात को इतनी घिनौनी हरकत, जीते जी मर गई वो...लगा गहरा सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने खिलाई नशीली दवा, फिर आधी रात को इतनी घिनौनी हरकत, जीते जी मर गई वो...लगा गहरा सदमा
Sat, 27 Dec 2025 08:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:45 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता ने अपने पति की काली करतूत के बारे में जब बताया तो पुलिस भी सन्न रह गई। पीड़िता ने बताया कि पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने की जिद करता है। मना करने पर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में 3 लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर पति ने उसके अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
पीड़िता ने डीसीपी सिटी को प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 8 मार्च 2019 को हाथरस के मुरसान क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। सास-ससुर, देवर, ननद व अन्य रिश्तेदार कम दहेज का ताना देते हुए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने नशीली दवा देकर अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनाकर रुपये लाने का दबाव बनाया। इसके बाद 13 जून को बहाने से उसके पांच साल के बेटे के साथ उसे मायके छोड़ गया। तीन लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। पूर्व में दो बार राजीनामा हो चुका है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।