Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband beats wife for ordering gajak and peanuts complaint lodged with police

UP: पत्नी ने मंगाई गजक और मूंगफली, शराब पीकर खाली हाथ पहुंचा पति...फिर हुआ कुछ ऐसा, पुलिस को देना पड़ा दखल

Sun, 19 Jan 2025 11:55 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। काउंसलर के सामने पति ने बताया कि वो गजक लाना भूल गया था। पत्नी से अगले दिन लाकर देने को कहा पर उसने लड़ाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Husband beats wife for ordering gajak and peanuts complaint lodged with police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पत्नी ने पति से गजक और मूंगफली मंगाई, लेकिन वह शराब पीकर घर पहुंचा। दोनों चीजें नहीं लाया, नाराज होने पर पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर वह मायके चली गई। पुलिस में शिकायत होने पर शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने पति से माफी मंगवाकर सुलह कराई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

काउंसलर डाॅ. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को 30 दंपतियों के बीच विवादों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान 14 दंपतियों में सुलह हो गई। इनमें मामूली विवाद पर झगड़ा हुआ था। शहरी क्षेत्र की युवती का विवाह बीते वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के युवक से हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत की थी। काउंसलिंग में पत्नी ने बताया कि बीते माह सर्दी अधिक पड़ने पर उसने पति से गजक और मूंगफली लाने को कहा। पति शाम को शराब पीकर खाली हाथ घर लौटा। पति ने बताया कि वो गजक लाना भूल गया था। पत्नी से अगले दिन लाकर देने को कहा पर उसने लड़ाई शुरू कर दी थी, इससे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed