{"_id":"5a61de054f1c1b8a268b5337","slug":"husband-beating-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की रसोई अलग करने की बात, पति ने कर दिया ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की रसोई अलग करने की बात, पति ने कर दिया ऐसा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अलग रसोई की बात पर युवक ने पत्नी का हाथ तोड़ दिया। पुलिस में शिकायत के डर से ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद रखा। किसी तरह युवती मायके पहुंची।
मामला फतेहाबाद की रहने वाली महिला का है। शाहगंज निवासी युवक से उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई थी। गुरुवार को काउंसलिंग को पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि संयुक्त परिवार में उसकी शादी हुई है।
सुसराल वालों ने छह माह से परेशान कर रखा है। सास की बात न मानने पर पति ने उसे मारा पीटा। युवती ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व रसोई अलग करने की बात पर युवक ने डंडे से उसका हाथ तोड़ दिया और कई दिनों तक कमरे में बंद रखा।

Trending Videos
किसी तरह वह मायके आ सकी। वहीं युवक का कहना है कि पीढ़ियों से एक ही रसोई में सबका खाना पकता रहा है। बात-बात पर अलग रसोई करने की पत्नी कहती है।
संयुक्त परिवार में ऐसा संभव नहीं है। यदि युवती अलग होने की बात न करें तो वह अपना व्यवहार उसके प्रति बदल लेगा। युवक की बात पर युवती सहमत नहीं हुई। पुलिस ने अगली तारीख पर युवक की मां को थाने बुलाया है।