{"_id":"60bdaf2c8ebc3e7919084656","slug":"husband-beaten-wife-for-car-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा: पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी ससुरालीजन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कार के लिए विवाहिता को पीटा: पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी ससुरालीजन फरार
Mon, 07 Jun 2021 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:13 PM IST
सार
पीड़िता की शादी नवंबर 2020 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही उसे कार के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार को उसके साथ मारपीट कर दी गई। पड़ोसियों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित विवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित सरयू विहार में एक विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुराली कार की मांग कर रहे हैं। कार देने से मना करने पर रविवार को बहू की पिटाई की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा के थाना गोवर्धन के कृष्णा विहार निवासी शिखा बंसल पुत्री योगेश्वर बंसल की शादी 27 नवंबर 2020 को सरयू विहार, न्यू आगरा निवासी अनुज गर्ग पुत्र बालकिशन के साथ हुई थी। शिखा ने बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि अनुज क्रिकेटर है। मगर, शादी के बाद पता चला कि वो कुछ कमाता नहीं है।
विज्ञापन
कार की मांग कर रहे थे ससुरालीजन
शादी के कुछ दिनों बाद उससे कार की मांग की जाने लगी। मना करने पर ससुराली मारपीट करने लगे। इससे वह परेशान हो गई। फरवरी में शिखा मायके चली गई। उसने महिला थाना में शिकायत की। इस पर पति घर आया। मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिया। 24 मई को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि रविवार को कार की मांग को लेकर विवाहिता से गालीगलौज की गई। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने मिलकर उसकी पिटाई लगाई। दीवार में सिर मार दिया, जिससे वो घायल हो गई। पड़ोसियों ने उसे बचाया। बाद में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
इस मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी ससुराली घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
इस मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी ससुराली घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।