फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife hanged themselves in home tribulation

गृह क्लेश में पति पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife hanged themselves in home tribulation
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीवरी में रविवार की रात गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने कमरे मेें दोनों के शव फंदे पर लटके देखे। ग्रामीणों के सहयोग से शवों को नीचे उतारा गया। पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव नीवरी निवासी हरि सिंह (32) पुत्र सोरन की शादी दस साल पूर्व शीतल (30) पुत्री चंद्रपाल निवासी गांव पत्थरसराय, एटा के साथ हुई थी। शादी के बाद से दंपती खुशहाल जीवन जी रहे थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कलह शुरू हो गई थी। रविवार की सुबह दोनों ने फंासी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने देखा तो शीतल कमरे में साड़ी से बनाए फांसी के फंदे लटकी हुई थी जबकि हरिसिंह का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। सीओ सिटी आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा गंाव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की प्रथम दृष्टया पाया कि गृह क्लेश के कारण दोनों ने जान गवां दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

- गांव नीवरी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना का कारण गृह क्लेश बताया गया है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed