{"_id":"66f998b0420cb91bdb01a5d0","slug":"husband-and-wife-divorced-each-other-after-eight-months-of-marriage-in-agra-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सात महीने भी न चला सात जन्मों का बंधन, दंपती हुए अपने-अपने रास्ते; पति की दलील ने पुलिस को भी चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सात महीने भी न चला सात जन्मों का बंधन, दंपती हुए अपने-अपने रास्ते; पति की दलील ने पुलिस को भी चौंकाया
Mon, 30 Sep 2024 07:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:20 AM IST
सार
मोहब्बत की नगरी में सात जन्मों का बंधन सात महीने भी न चला। दंपती अपने-अपने रास्ते हो गए, यानी अलग-अलग रह रहे हैं। पति की दलील ने पुलिस को भी चौंकाया।
विज्ञापन
breakup/lover/affair demo pic
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को थाना एत्माद्दौला का एक मामला पहुंचा। शादी को अभी सिर्फ आठ महीने ही हुए, पति ने पत्नी को छोड़ दिया। वजह पति से पत्नी का अधिक पढ़ा-लिखा होना है।
विज्ञापन
काउंसलर डॉ. अमित गौड ने बताया कि युवक की दलील है कि पत्नी अपनी मनमर्जी करती है। साथ रहना है तो पढ़ाई छोड़े वरना मायके में ही रहे। वहीं पत्नी का आरोप है कि शादी से पहले पढ़ाई कराने का वादा किया। अब पढ़ाना नहीं चाहते। उसे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना सपना है। समझौता नहीं होने पर दोनों को अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर में नौकरी बता की शादी, गांव में रखा
परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 112 मामले पहुंचे, 10 मामलों में समझौता कराया गया। दूसरा मामला देहात का पहुंचा। जिसमें युवती की शादी यह कहकर कराई गई कि लड़का शहर में नौकरी करता है। शादी के बाद लड़की को गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि लड़की देहात में रह खेतों में काम नहीं करना चाहती। उसे पति के साथ ही रहना है। लड़का उसे गांव में रखना चाहता है। काउंसलिंग में दोनों का समझौता नहीं हो सका।
यह भी देखेंः-
यह भी देखेंः-
