फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband And Wife Died In Road Accident Goes Bank For Money

बैंक से रुपए निकालकर लौटे दंपती को मैजिक ने रौंदा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Fri, 08 May 2020 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 May 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Husband And Wife Died In Road Accident Goes Bank For Money
demo pic
सिरसागंज के सराय मुरलीधर के निकट मैजिक की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान पति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के ठार बीसा निवासी राजबेटी (35) पत्नी कमलेश अपने पति के साथ साइकिल से बैंक से पैसा निकालने के लिए जा रही थी। बैंक से पैसे को निकालने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सराय मुरलीधर के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही मैजिक ने साइकिल सवार दंपती को चपेट में ले लिया। इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में महिला राजबेटी की मृत्यु हो गई जबकि कमलेश की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। दंपती की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed