फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife die due to electric shock from cooler in Agra

आगरा में दंपती की दर्दनाक माैत: कूलर से फैला करंट, पति-पत्नी की गई जान; सुबह कमरे में मिली दोनों की लाश

Sun, 05 Jul 2026 12:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ। कमरे में सो रहे दंपती को करंट ने चपेट में ले लिया। सुबह देर तक जब कमरे से दंपती बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने देखा। दोनों की माैत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Husband and wife die due to electric shock from cooler in Agra
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


गांव कुतकपुर निवासी जगदीश गांव में परचूनी की दुकान चलाते थे। शनिवार देर रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचे। खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए। कमरे में कूलर चल रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कूलर में करंट उतर आया। कूलर का तार कमरे में रखे संदूक पर गिर गया, जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया। इसी दौरान पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर सुबह तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर पति-पत्नी अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed