{"_id":"5e82f7468ebc3e76925036a9","slug":"husband-and-wife-commit-suicide-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
Tue, 31 Mar 2020 01:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रामस्वरूप कॉलोनी में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह दोनों के शव उनके ही कमरे में लटके मिले। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रामस्वरूप कॉलोनी में गोपाल (उम्र 22 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया (उम्र 21 वर्ष) परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गोपाल की छोटी बहन खाना देने के लिए छत पर गई थी। भैया और भाभी का शव फंदे पर लटका दे चीख पड़ी।
उसकी चीख सुनकर परिवार वाले आ गए। परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा। गोपाल की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रिया की सांसें चल रही थीं। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोपाल और प्रिया की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस को अभी आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोपाल और उसके पिता ओमप्रकाश वर्मा के बीच कुछ विवाद चल रहा था।