{"_id":"65e4a66ed4d7625aa601de0b","slug":"husband-and-in-laws-gouged-out-eye-of-married-woman-in-agra-after-not-getting-bike-at-wedding-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दहेज में नहीं मिली बाइक... तो फोड़ दी पत्नी की आंख, तीन तलाक देकर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहेज में नहीं मिली बाइक... तो फोड़ दी पत्नी की आंख, तीन तलाक देकर घर से भगाया
Sun, 03 Mar 2024 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:52 PM IST
सार
आगरा में युवक को दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी की आंख फोड़ दी। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी में बाइक नही मिलने पर पति व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी। आरोप है कि बंधक बनाकर तलाक के दस्तावेज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता ने मायके आकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता निवासी मुस्कान ने बताया कि उसकी शादी 21 जुलाई 2021 को हरियाणा के इदांता थाना के गांव विसरू में सलमान के साथ हुई थी। पति व अन्य ससुराल वाले मिले दहेज से खुश नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मांग पूरी ना होने पर पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आंख में चोट लग गई। इलाज भी ठीक से नहीं कराया। विरोध पर नौ दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान फिर से मारपीट कर सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
अक्तूबर 2022 में मायके पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर आ गए। यहां एसएन हॉस्पिटल में एमआरआई कराने पर डॉक्टर ने बताया कि चोट लगाने की वजह से आंख की रोशनी चली गई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।