फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband allow to his wife lives with her lover

पत्नी की खुशी के लिए पति ने किया त्याग, दूसरे पति संग विदा कर बोला- जा, जी ले अपनी जिंदगी

Tue, 19 Jun 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 19 Jun 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
husband allow to his wife lives with her lover
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके दूसरे पति के साथ विदा किया। दूसरे पति ने उसे घर बुलाकर दावत दी और धन्यवाद कहा। यह कहानी थोड़ी फिल्मी है, लेकिन सच है। 
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में रविवार को झांसी के प्रेम नगर का रहने वाला एक पुजारी शपथ पत्र लेकर आया था। इसमें लिखा था कि उसकी पत्नी किसी और को चाहती है, उससे शादी कर चुकी है। इसमें उसे कोई एतराज नहीं है। 
विज्ञापन


पुजारी ने पुलिस के सामने ही पत्नी से कहा कि वो खुशी से दूसरे पति के साथ जा सकती है। दूसरा पति उसे साथ ले गया। उसने पुजारी को धन्यवाद किया। घर बुलाकर दावत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूता कारीगर से हुआ प्यार

महिला भी झांसी की रहने वाली है। पुजारी से उसकी शादी आठ साल पहले हुई। तब वो प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी की बहन की ससुराल आगरा के जगदीशपुरा में है।

पुजारी की उससे शादी के कुछ दिन बाद वो बहन के पास आ गई। आगरा में ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी। पुजारी से उसे दो बच्चे हुए। दोनों उसके साथ रहते हैं।
 
इधर, पति ने प्राइवेट नौकरी छोड़ मंदिर में पुजारी का काम करना शुरू कर दिया। उधर, पत्नी के नैन जगदीशपुरा क्षेत्र के ही एक जूता कारीगर से लड़ गए। उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। 

'पत्नी की दूसरी शादी से एतराज नहीं'

दो बच्चे हैं, उन्हें साथ ले गई थी। कारीगर ने पुजारी की पत्नी को उसके दो बच्चों सहित अपना लिया। रविवार को पुजारी, उसकी पत्नी, उसके परिजन, पत्नी का दूसरा पति सभी लोग थाना हरीपर्वत पहुंचे। 

पुजारी ने कहा कि उसे पत्नी की दूसरी शादी से एतराज नहीं है। वो मंदिर में रहकर शांति से पूजा पाठ करना चाहता है, उसे डर इस बात का है कि पत्नी बाद में कोई केस न कर दे। इस कारण से लिखा पढ़ी कर रहा है। 

उसने पत्नी से कहा, जा, जी ले अपनी जिंदगी, कभी मेरा मन करे तो बच्चों का चेहरा दिखा देना और कुछ नहीं चाहता। पत्नी के दूसरे पति ने उसे धन्यवाद कहा और दावत देने के लिए घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed