फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband accused of remarrying, woman sitting at the door

Agra News: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, दरवाजे पर बैठी महिला

Sun, 02 Feb 2025 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of remarrying, woman sitting at the door
-शहर के मोहल्ला भरतवाल में बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी शोभा। - फोटो : -शहर के मोहल्ला भरतवाल में बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी शोभा।
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, दरवाजे पर बैठी महिला
विज्ञापन

- हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने का कर रही प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल की रहने वाली एक महिला को ससुरालीजन ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला शनिवार शाम से दरवाजे पर ही बच्चे के साथ बैठ गई। रविवार को हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्ष के बीच बातचीत कर समझौता का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल की रहने वाली शोभादेवी अपने बच्चे के साथ रविवार की सुबह दरवाजे के बाहर बैठी नजर आईं। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोभा के मायके से पिता और भाई भी वहां आ गए। लेकिन ससुरालीजन ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि युवक दूसरी शादी कर चुका है। पुत्री को खाना पीना भी नहीं दे रहे हैं। उनकी बेटी को घर से निकाल दिया गया है। रात को दरवाजे पर बैठी बेटी पर पानी फेंका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला से जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed