{"_id":"677ac00b6166f63b6904e367","slug":"hurt-by-objectionable-photo-video-going-viral-teenager-hangs-herself-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129795-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आपत्तिजनक फोटो कर दिए वायरल...गांव के युवक की घिनौनी हरकत, 16 वर्षीय लड़की ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आपत्तिजनक फोटो कर दिए वायरल...गांव के युवक की घिनौनी हरकत, 16 वर्षीय लड़की ने दे दी जान
Mon, 06 Jan 2025 02:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:11 PM IST
सार
परेशान कर रहे युवक के घरवालों से शिकायत की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। आरोपी युवक का हौसला बढ़ता गया। युवक ने किशोरी के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। इससे परेशान किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल होने से आहत अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
युवक कर रहा था परेशान
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा पांच तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बीते 6 महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उसके परिजन से भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपी ने उनकी बेटी को तमंचे से भी धमकाया। पिता के मुताबिक, आरोपी के पास कुछ उनकी बेटी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी दे रहा था।

वीडियो कर दिए वायरल
आरोप है कि शनिवार को आरोपी युवक ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो गांव के अन्य युवकों को दिखाए और वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब उनकी बेटी को हुई तो आहत होकर उसने रविवार सुबह करीब 10 बजे खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। किशोरी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।