{"_id":"d4d3e111773912de90eb5e2a19043789","slug":"hunter-fired-in-village-of-chamble-century-ran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल सेंक्च्युरी के गांव में तड़तड़ाई गोलियां, बैरियर तोड़कर भागे शिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल सेंक्च्युरी के गांव में तड़तड़ाई गोलियां, बैरियर तोड़कर भागे शिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Jan 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
चंबल सेंक्च्युरी क्षेत्र का गांव कछियारा शनिवार की शाम नीली बत्ती लगी कार सहित पांच गाड़ियों में सवार आए लोगों की फायरिंग से सहम गया। पहले ग्रामीणों की घेरा बंदी फिर रास्ते में रोकने को लगाए गए बैरियर को तोड़ते शिकारी समझे जा रहे ये लोग भाग निकले। आशंका है कि इन्होंने हिरन और तीतर के शिकार के लिए गोलियां चलाईं। अंधेरा हो जाने के कारण शिारक की पुष्टि के लिए गांव में जांच नहीं की जा सकी। वन विभाग रविवार को जांच के बाद यह मामला दर्ज करेगा।
बता दें, राजस्थान से सीमा से लगे इस क्षेत्र में काले व चितकबरे हिरन पाए जाते हैं। यूपी के नंबर की नीली बत्ती लगी कार, दो दिल्ली और एक राजस्थान के नंबर की गाड़ी में सवार कई लोग लगभग पांच बजे गांव कछियारा के बीहड़ में पहुंचे। वहां अचानक उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कीं तो डकैत समझ ग्रामीण घरों में घुस गए। बाद में शिकारी होने का शक हुआ तो उन्होंने घेराबंदी शुरू की। यह देख सभी लोग गाड़ियों में सवार हो भाग निकले।
ग्रामीणों ने तब पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। पुलिस ने तो कोई कदम नहीं उठाया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्याम बाबू मिश्रा ने विभाग की टीम के साथ राजाखेड़ा रोड पर बैरियर डालकर पिनाहट में इन गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। नीली बत्ती लगी कार में पुलिस की वर्दी में सवार लोग आई कार्ड दिखाने के बहाने श्याम बाबू मिश्रा को धक्का देकर चंबल नहर की ओर और कुछ आगरा की ओर भाग गए। दो गाड़ियां पिनाहट कस्बे में होकर निकली। सूचना के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
नीली बत्ती लगी गाड़ी के सवार मुझे धक्का देकर भागे। दो और गाड़ियां बैरियर तोड़कर भाग निकलीं। पिनाहट के दो लोगों ने तीतर और हिरन का शिकार किया है। उनके घरों पर दबिश भी दी गई पर वे हाथ नहीं आए।
- श्यामबाबू मिश्र, डिप्टी वन रेंजर, पिनाहट
पिनाहट में वन विभाग कर्मियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। इन गाड़ियों से जो दो लोग पिनाहट में उतरे उनकी पहचान कर ली गई है। मामला शिकार का ही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल पटेल, डीएफओ आगरा
जानकारी नहीं: सीओ पिनाहट
सीओ पिनाहट सरजीत सिंह ने फायरिंग की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने की बाबत जानकारी से इनकार किया। बताया कि वे आगरा में हैं। जानकारी नहीं मिली है।
धारा के डर से घरों में दुबके लोग
शिकारियों की फायरिंग से कछियारा के लोगों को 65 हजार के इनामी डकैत धारा के गिरोह के आने की आशंका हुई। वे डरकर पहले घरों में दुबक गए थे। जब कई गाड़ियों की जानकारी हुई तो वे बाहर निकले और उन्हें खदेड़ा।