{"_id":"5ea4808377ed5f381a697e9e","slug":"hungry-youth-climbed-on-a-traffic-light-pole-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भूख से परेशान युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भूख से परेशान युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ा
Sun, 26 Apr 2020 04:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रोड के रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर शनिवार रात को एक युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। युवक का शोर सुनकर पुलिस पहुंच गई। उसे उतारने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
मगर, युवक ने भूख से परेशान होने की बात कही। इस पर उसे खाना खिलाया गया। इस दौरान दमकल, टोरंट की क्रेन सहित हाइड्रा तक मंगवा ली। गई। युवक ने डेढ़ घंटे तक पुलिस से मशक्कत कराई।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम वीरेंद्र बताया। कहा कि वह रायबरेली का रहने वाला है। मालगाड़ी से आगरा तक आया है। उससे उतरने के बाद भटक रहा था। एक जगह पर खाना मांगने गया, लेकिन भगा दिया गया। भूख लग रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
रात तकरीबन दस बजे वह रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। यह देखकर पुलिस कर्मी आ गए। उसे समझाने की कोशिश करने लगे।
मगर, युवक तरह-तरह की बात करने लगा। कभी कहा कि उसकी चार बहन हैं। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। कभी शाहीन बाग का भी नाम लेने लगा। पुलिस ने दमकल को बुला लिया।
मगर, वह उतरने के लिए राजी नहीं हुआ। कूदने की धमकी देने लगा। इस पर थाने की फोर्स आ गई। रात तकरीबन 11 बजे उसने खाना मांगा। इस पर उसे खाने का पैकेट लाकर दिया। उसने खंभे पर बैठकर ही खाना खाया।