{"_id":"5d514a378ebc3e6ce1393f69","slug":"hunger-woman-committed-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता खाना जूठा कर गया तो पति से हुई कहासुनी, गुस्से में आकर भूख से व्याकुल पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता खाना जूठा कर गया तो पति से हुई कहासुनी, गुस्से में आकर भूख से व्याकुल पत्नी ने दी जान
Tue, 13 Aug 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ता खाना जूठा कर दिया तो भूख से व्याकुल महिला पति से बिफर गई। इसके बाद वह कमरे में फंदे पर लटक गई। परिजनों ने जब तक दरवाजा तोड़कर उतारा उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंजी निवासी जनमेद की शादी करीब आठ वर्ष पहले फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला निसान निवासी संगीता के साथ हुई थी।
जनमेद मेहनत मजदूरी करके घर की गुजर बसर करता है। परिजनों के अनुसार रविवार को वह गांव खर्रा के पास मजदूरी करके शाम करीब सात बजे घर आया था।

पति से हुई कहासुनी
पत्नी ने खाना बनाया और बच्चों के साथ पति ने खाना खा लिया। इस बीच जो खाना बचा हुआ था, उसमें एक कुत्ता मुंह मार गया। भूख से व्याकुल संगीता ने जब ये सब देखा तो पति पर नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर पति से कहासुनी हो गई।
पति जब डंडा लेकर कुत्ते को मारने गया, इस बीच संगीता ने कमरे दरवाजा बंद कर कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पति व बच्चे घर में पहुंचे तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
खिड़की से देखा तो संगीता फंदे पर लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर जब तक उतारा तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।