फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hunger strike,Settlement negotiations,sweepers

कोसी में सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल शुरू

Wed, 03 Feb 2021 08:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
hunger strike,Settlement negotiations,sweepers
कोसीकलां में जूलूस निकाल भूख हड़ताल को नगर पालिका जाते सफाईकर्मी। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर को समझौता वार्ता विफल रहने के बाद सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी जूलूस के रूपमें नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन कार्यालय के आगे हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर तीन फरवरी को चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने, चार से कामबंद हड़ताल करने तथा पांच से नगर पालिका कार्यालय एवं चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालो अभियान चलाए जाने का नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को वार्ता विफल हो गई। सफाई कर्मचारी नेता संघ के अध्यक्ष गिर्राज वाल्मीकि उपाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि, सतीश चंद, लक्ष्मीनारायण, संजय आदि सैकड़ों कर्मचारियों के साथ बुधवार की दोपहर में जुलूस के रूप में चेयरमैन विरोधी नारे लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां सतीश वाल्मीकि ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष गिर्राज वाल्मीकि ने कार्यालय में आयोजित नुक्कड़ सभा में पालिका प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों के हितों के विपरीत कार्य करने के आरोप लगाए। कहा कि पालिका प्रशासन ठेकेदारों का भुगतान करने में लगा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों को पेंशन, बोनस, अवशेषों को देने के लिए पालिका को कंगाल बताया जा रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार से नगर में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल की घोषणा की। कहा कि सभी 25 वार्डों में कामबंद हड़ताल रहेगी। उधर, ईओ पूर्णिमा का कहना था कि इस संबध में डीएम, नगर निकाय प्रभारी, चेयरमैन को अवगत करा दिया गया है। कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील कर जायज मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया। चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि हड़ताली कर्मचारी ईओ से अपनी मांगों के संबध में वार्ता कर लें। ईओ शासन के प्रतिनिधि के रूप में यहां तैनात हैं। वह कर्मचारियों से वार्ता करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed