{"_id":"68c387b53f158f759900ad9a","slug":"hunger-strike-in-agra-s-karahara-over-substandard-construction-demand-recovery-of-government-funds-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी के नाम खून से लिखा पत्र...फिर भी न हुई सुनवाई, अब भूख हड़ताल पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी के नाम खून से लिखा पत्र...फिर भी न हुई सुनवाई, अब भूख हड़ताल पर बैठे किसान
Fri, 12 Sep 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:08 AM IST
सार
आगरा के बिचपुरी के कराहरा गांव में पशु सेवा केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण घटिया सामग्री से किए जाने के विरोध जारी है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता और अन्य पांच लोगों ने दसवें दिन से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी के नाम खून से लिखा पत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बिचपुरी के गांव कराहरा में पशु सेवा केंद्र पर चल रहे बेमियादी धरने के दसवें दिन बृहस्पतिवार से सरकारी धन की रिकवरी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरनारत पांच लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी डालचंद भैया, भोला चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी मदन मोहन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
धरने का नेतृत्व कर रहे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (यूपीसीएलडीएफ) ने वर्ष 2017-18 में कराहरा गांव में पशु सेवा केंद्र का निर्माण कराया था। आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। इसी वजह से कार्यदायी संस्था ने पशु सेवा केंद्र को विभाग को नहीं सौंपा। यह भवन अब खंडहर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जो बदहाल पड़ा है। पिछले शुक्रवार को चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने पशु सेवा केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और रिकवरी की मांग करते हुए सीएम योगी के नाम खून से खत लिखा था।
पत्र एसडीएम को सौंपा था, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल और धरना जारी रहेगा। धरने में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवीर उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सारस्वत, सौरभ शर्मा, राकेश चौधरी, चंद्र मोहन, लल्लू प्रधान, दामोदर हवलदार, मुकेश, बनवारी लाल, कृष्णपाल आदि रहे।
