फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hungama dead body

शव दफनाने को लेकर तनाव

Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hungama  dead body
15एमएनपी-27-बरनाहल के गांव बिरथुआ में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मौजूद एएसपी व एसडीएम - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ में शनिवार को शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद दो समुदाय के बीच होने से वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आनन फानन में एडीएम, एएसपी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की गई। स्थिति को संभालने के साथ ही शव को दफनाए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद सैफ खां की शुक्रवार की शाम बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह परिजन और समाज के लोग गांव स्थित कब्रिस्तान पर शव दफनाने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि शव का दफनाने के लिए गड्ढा खोदा जाने लगा तभी वहां हिंदू समाज के कुछ लोग आए और इसका विरोध करने लगे। गड्ढा खोदे जाने का काम रुकते ही मुस्लिम समाज के लोग भी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के बीच तनाव का माहौल बन गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसडीएम करहल रतन वर्मा, सीओ करहल अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम बी राम और एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी कुछ ही देर में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने दोनों पक्ष के लोगों से बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि गांव के बीचोंबीच बना कब्रिस्तान करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। इसी कब्रिस्तान में उनके पूर्वज भी दफनाए गए हैं। हिंदू पक्ष के लोगों ने बताया कि गांव के बीच में बने कब्रिस्तान की भूमि प्राथमिक विद्यालय के नाम दर्ज है। उनके घरों के दरवाजे हैं। पैमाइश के बाद कब्रिस्तान दूसरी जगह चिह्नित किया गया है। अधिकारियों के समझाने के बाद दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने चिह्नित किए गए कब्रिस्तान में शव को दफनाया।
सूचना मिलते ही दौड़ा कई थानों का फोर्स
गांव बिरथुआ में अचानक किसी हंगामे की खबर वायरलेस पर आते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। तुरंत ही कुर्रा, करहल और बरनाहल थाने का फोर्स गांव के लिए रवाना हो गया। आनन फानन में आला अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

शव दफनाने को लेकर भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। अफसरों ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर आम सहमति से मामले का निस्तारण कर दिया है।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed