फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of villages plunged into darkness for fifty hours due to strike of electricity workers in Agra

बिजली कर्मियों की हड़ताल: लड़खड़ाई सप्लाई, 50 घंटे अंधेरे में डूबे रहे गांव, पानी को तरसे लोग

Sun, 19 Mar 2023 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 08:26 PM IST
सार

आगरा में बिजली कर्मियों की हड़ताल से गांव अंधेरे में तो डूबे ही रहे। साथ ही लोग पानी को भी तरस गए। पिनाहट क्षेत्र के भदरौली विद्युत उपकेंद्र पोषित 30 से अधिक गांव में 50 घंटे सप्लाई नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Hundreds of villages plunged into darkness for fifty hours due to strike of electricity workers in Agra
गैलाना स्थित चीफ कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजली कर्मियों की हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा। कई गांव 50-50 घंटे में तक अंधेरे में डूबे रहे। लाखों लोग बिजली, पानी को तरस गए। उधर, लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने 72 घंटे की हड़ताल 6 घंटे पहले रविवार शाम पांच बजे खत्म कर दी। लेकिन रात तक कई क्षेत्रों में सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई।

विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) से पोषित बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर, किरावली, खेरागढ़ खंड हड़ताल से सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं। बाह व जैतपुर में रविवार को 12 फीडर बंद रहे। यहां 60 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। देवपुरा, जरार, गोहरा, करनपुरा, खेडा राठौर में 50 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। गांव अंधेरे में डूब गए। 
विज्ञापन


वहीं, नंदगवां, गढ़वार, ईईसी, नौगवां में बिजली संकट रहा। जरार दो दिन तक टूटा तार नहीं जुड़ा। प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिसोदिया ने बताया कि कई इलाकों में जनरेटर पहुंचाकर सबमर्सिबल से पानी भरवाने का इंतजाम किया। कंट्रोल रूम पर दिनभर ग्रामीण फोन करते रहे। शाम को जब सप्लाई बहाल हुई, तब लोगों की जान में जान लौटी। कई गांवों में क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कार्य जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

पिनाहट क्षेत्र के भदरौली विद्युत उपकेंद्र पोषित 30 से अधिक गांव में 50 घंटे सप्लाई नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना पर एसडीएम कृष्णनंद पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों को समझाया। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक तोमर, सत्येंद्र भदौरिया, विष्णु कटारा, भूपेंद्र चौहान, विनोद परिहार, उदय सिंह, धन सिंह जितेंद्र यादव, रवि सिंह, विनोद, संतोष राज कुमार, किशन पाल आदि मौजूद रहे।

ये गांव रहे प्रभावित

पिनाहट में गांव गुई, गुथैना, विजय घड़ी, टोना की घड़ी, ईश्वरी घड़ी, राम नरी, आशेका पुरा, मडैयनपुरा,झीपतिपुरा, रामपुर चंद्र सैनी,नगूपुरा, रामनगर, घड़ी गोरेलाल, गुर्जा, गोपालपुरा, होतीपुरा, फरैरी, ताल गांव, बैरी, खरगपुरा, सिलपोली, इंद्रायनी, बड़ोस, उदयपुर खालसा, मिताईली, रेपुरा भदोरिया, केंद्र पुरा आदि गांव की सप्लाई प्रभावित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

लादूखेड़ा क्षेत्र में 50 गांव प्रभावित

लादूखेड़ा क्षेत्र के शमशाबाद इसौली स्थित 132 केबी उपकेंद्र से संचालित लादूखेड़ा बृथला मिहावा पुसौता से जुड़े करीब 50 गांवों की विद्युत सप्लाई शनिवार रात्रि से बंद पड़ी है। जिसके चलते लोगों को पेयजल के अलावा मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए। ईरादतनगर फीडर के पास इंसुलेटर खराब हो जाने से सप्लाई प्रभावित रही।

फतेहाबाद में 15 गांव में अंधेरा

फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में तीन दिन से सप्लाई बाधित होने के कारण 15 गांव अंधेरे में डूबे रहे। इनमें खंबे व तार टूटे पड़े रहे। जिनकी मरम्मत नहीं हो सकी। पानी के लिए भी लोगों को दो किमी. दूर तक भागदौड़ करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed