फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of fish died in Kusum Sarovar of Govardhan

गोवर्धन के कुसुम सरोवर में मरी सैकड़ों मछलियां, पानी में ऑक्सीजन की कमी बताया कारण

Tue, 24 Dec 2019 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Dec 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of fish died in Kusum Sarovar of Govardhan
कुसुम सरोवर में मंगलवार को सैकड़ों मछलियां मरी मिली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में गोवर्धन के कुसुम सरोवर में मंगलवार को सैकड़ों मछलियां मरी मिली। मछलियों के मरने का कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी माना जा रहा है। कुसुम सरोवर में पानी की हालत पर पिछले साल एक कंपनी ने चिंता जताई थी। कुसुम सरोवर का जल आचमन तो दूर स्नान योग्य भी नहीं माना था।
विज्ञापन


मथुरा में चार कुंड मानसी गंगा, हरजी कुंड, राधाकुंड-श्याम कुंड और कुसुम सरोवर कुंड की पहचान धार्मिक कारणों से है। यहां लाखों लोग प्रतिवर्ष आचमन और स्नान करते हैं। बाकी कुंड इनसे जुड़े हुए हैं। इन कुंडों में जल की स्थिति और उससे निपटने के लिए क्वैश प्रोडक्ट इंडिया लिमिटेड से सर्वे कराया गया।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के अनुसार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। इसके सबसे ज्यादा खराब स्थिति श्याम कुंड की है, जो राधाकुंड और अष्टसखी कुंड से जुड़ा हुआ है। यहां जल में बीओडी (बायोलॉजिकल आक्सीजन डिमांड) की मात्रा 195 मिली मिली है, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जल को किसी भी दृष्टि से आचमन या स्नान योग्य नहीं माना जा सकता है। इसके अलावा मानसी गंगा में बीओडी 21 मिली, कुसुम सरोवर में 15 मिली और हरजी कुंड में बीओडी की मात्रा 10.5 मिली पाई गई है। सर्वे अध्ययन रिपोर्ट में जल में रसायन की मौजूदगी भी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed