फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of crores of rupees rained in the market on Dhanteras

धनतेरस पर बरसा धन, सौ करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of crores of rupees rained in the market on Dhanteras
मैनपुरी। धनतेरस पर मंगलवार को बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। प्रमुख व्यापारियों और संगठनों के अनुमान के मुताबिक जिलेभर में 90 से सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस पर गुलजार बाजारों में सुबह से पहुंचे लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। बर्तन और सराफा सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद के लिए बाजारों में भीड़ रही। प्रमुख बाजारों के हालात यह रहे कि दिनभर जाम लगा रहा। लोगों ने आभूषण, चांदी के सिक्के, गणेश और लक्ष्मी की मूूर्ति, झाड़्ू आदि खरीदीं।
विज्ञापन

------
45 करोड़ का बिक गया सोना-चांदी
धनतेरस पर सराफा बाजार में रौनक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी और बर्तनों की खरीदारी की। सोने के आभूषण और सिक्के भी खूब बिके। करीब 60 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया था पर शाम तक सराफा व्यापारियों ने 45 करोड़ के आसपास बिक्री का अनुमान पूरे जिलेभर में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इलेक्ट्रानिक-मोबाइल कारोबार चमका
इलेक्ट्रानिक बाजारों में एलईडी, एलसीडी टीवी, वाशिंग मशीन, डीवीडी प्लेयर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, हेलोजन हीटर आदि उत्पादों की खरीदारी की गई। स्मार्ट मोबाइल अधिक खरीदे गए। करीब 13 करोड़ रुपये का मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
-----
तीन हजार दोपहिया वाहन बिके
जिलेभर में करीब तीन हजार दोपहिया वाहन बिक गए। हीरो कंपनी की 1100, बजाज की छह सौ और होंडा की पांच सौ गाड़ियां बिकीं, टीवीएस, रायल एन्फील्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर भी खूब बिके। करीब सौ लोगों ने मैनपुरी, इटावा, आगरा से कार खरीदीं। किसानों ने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण खरीदे। करीब 30 करोड़ रुपये का ऑटोमोबाइल बाजार में कारोबार हुआ।
पांच करोड़ का बर्तन बाजार
बर्तन बाजार में सर्वाधिक भीड़ रही। लोगों ने शगुन के तौर पर बर्तन खरीदे। बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान लगाया गया। जबकि कपड़ा, मिठाई और अन्य सामान की भी सात करोड़ रुपये तक की बिक्री का अनुमान लगाया गया है।
-----
बाजार से पूर्व करीब सौ करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान लगाया गया था। अनुमान के अनुसार ही बिक्री हुई है।
-घनश्यामदास गुप्ता, जिलाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
करीब 45 करोड़ के आसपास बिक्री का अनुमान है। ईश्वर से प्रार्थना है दिवाली तक हर दुकान पर जमकर बिक्री हो।
-रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन
धनतेरस पर बाजार ठीक रहा है। जिलेभर में शोरूम पर शाम तक हीरो कंपनी की करीब 11 सौ बाइक बेची गईं हैं।
-हरदीप सिंह, हीरो शोरूम संचालक
नरक चतुर्दशी पूजन शुभ मुहूर्त
दीपावली त्योहार का यह दूसरा दिन होता है जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। यह पर्व इस साल तीन नवंबर को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि सुबह 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगी इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होकर 4 नवंबर 2021 प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इसीलिए अभ्यंग स्नान समय 4 नवंबर सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
दिवाली पूूजन शुभ मुहूर्त
दीपावली त्योहार का पावन पर्व इस साल चार नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, ऋद्धि-सिद्धि के देवता गणपति, धन के देवता कुबेर के साथ महाकाली की पूजा का विधान है।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि- देर रात 2 बजकर 44 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
चित्रा नक्षत्र- 4 नवंबर सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा जो 5 नवंबर सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा । प्रीति योग- सुबह 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

आयुष्मान योग- 4 नवबर सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 5 नवंबर सुबह 11 बजकर 7 मिनट तक
प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस दौरान अमृत और चर की चौघडियां मिलेगी।
गोवर्धन पूजा
इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार पांच नवंबर को पड़ेगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 5 नवंबर रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।
भाई दूज
गोवर्धन पूजा के अगले दिन भैयादूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला यह पावन पर्व छह नवंबर को मनाया जाएगा। भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक मुहूर्त भाइयों को टीका करने के लिए सबसे शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed