फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of bigha crops of Khadars were absorbed in Kalindi in Tundla

टूंडला में खादरों की सैकड़ों बीघा फसलें कालिंदी में समाईं

Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

हथिनीकुंड और गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी से शुक्रवार को यमुना के तटीय क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई।इसके चलते किसानों की सैकड़ों बीघा बाजरा व अन्य फसलें कालिंदी में समा गई।फिर भी लेखपालों व ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Hundreds of bigha crops of Khadars were absorbed in Kalindi in Tundla
टूंडला में फसलों को निगलती कालिंदी - फोटो : TUNDLA

विस्तार

टूंडला। हथिनीकुंड और गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी से शुक्रवार को यमुना के तटीय क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई। फसलों की स्थिति देख किसानों के चेहरे मुरझा गए। जलस्तर और बढ़ने की संभावना से किसानों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कालिंदी में पानी छोड़े जाने से निरंतर जलस्तर वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को कालिंदी जलस्तर करीब 30 सेमी और बढ़ गया। इसके चलते किसानों की सैकड़ों बीघा बाजरा व अन्य फसलें कालिंदी में समा गई। गांव रामगढ़ के खड़ंजे पर तेजी से पानी ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

कालिंदी के और अधिक जलस्तर के बढ़ने से किसानों के होश उड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि उनकी जो फसलें बृहस्पतिवार शाम तक आधी डूबी हुई थीं, उनका अतापता नहीं है। ऊंचाई पर जो फसलें बचीं हैं उन तक पानी पहुंच रहा है। हालांकि पानी अभी गांवों से दूर है, फिर भी ग्रामीण सतर्क रहते हुए बढ़ते जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभावित ये गांव
यमुना तलहटी के गांव रुधऊ मुस्तकिल, नगला केशों,अनवारा, पीपरिया, रसूलाबाद, गदलपुरा, जटपुरा, छाहरी, बालमपुर, गढ़ी साहब, रामगढ़, भीकनपुर बझेरा, गार्डन, ठार हरवंश, ठार डेका, नगला राजपत, ग्वारई नगला काले, कुतुकपुर शाह, नगला दुलई, ठार मूसटा, नियामतपुर, घुरुकुआ, नगला नंदा, ठार हरवंश व ठार बर्र आदि हैं।
इन किसानों की फसलें डूबीं
यमुना का निरंतर जल स्तर बढ़ने से रसूलाबाद निवासी रुमाल सिंह, शंकरलाल, कुमरपाल, काशीराम, साहब सिंह, लखमीचंद्र, कालोनी निवासी जगन सिंह, मुरारीलाल, मुन्नालाल, सियाराम, डोरीलाल, नौबत सिंह, थान सिंह, ठार बसैया निवासी मानिक चंद्र, सेवाराम, गौरीशंकर, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, भोजराज, रामनाथ,विशंबर प्रसाद व हरी सिंह आदि, रामगढ़ निवासी प्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद, शिवचरन, राकेश, ग्वारई निवासी संतकुमार धाकरे, वीरवान, रिंकू, अशोक आदि किसानों की खादरों में खड़ी फसलों में पानी घुस गया।

खादरों की कुछ फसलें जलमग्न हुईं हैं। कुछ फसलों में पानी घुसा है। अभी गांवों तक पानी आने की स्थिति नहीं आई है। फिर भी लेखपालों व ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। जिन फसलों का नुकसान होगा, उनका सर्वे कराते हुए मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
आदेश सिंह सागर, उपजिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed