फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hundred roadways buses will run from Agra for UPSC exam

सुविधा: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आगरा से चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें

Sat, 09 Oct 2021 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 01:29 PM IST
सार

रविवार को आगरा में होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परिवहन निगम अभ्यर्थियों की संख्या के मुताबिक बसों का संचालन करेगा। 100 बसों को रिजर्व में रखा गया है। 

विज्ञापन
hundred roadways buses will run from Agra for UPSC exam
बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज की बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अलीगढ़, मथुरा, एटा, दिल्ली, नोएडा से अभ्यर्थी आगरा पहुंचेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। परिवहन विभाग आगरा से अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि जिस रूट की सवारियां होंगी, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त बसें हैं। रविवार को दिल्ली, नोएडा, मथुरा, पलवल रूट पर सर्वाधिक बसें संचालित होंगी। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, इटावा रूट पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन


एमजी रोड पर 28 की जगह 50 बसें दौड़ेंगी
एमजी रोड पर एसी और नॉन एसी बसों के अतिरिक्त बसें चलेंगी। महाप्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि एमजी रोड से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा। ऐसे में एमजी रोड पर 28 की जगह 50 बसों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या के मुताबिक इन्हें बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed