फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humsafar made on Valentine's Day, the journey of love continues

वैलेंटाइन डे पर बने हमसफर, जारी है मोहब्बत का सफर

Sat, 13 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Humsafar made on Valentine's Day, the journey of love continues
13एमएनपी-23-कुसमरा निवासी ऋषि दीक्षित और रुचि दीक्षित - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वैलेंटाइन-डे को मोहब्बत का दिन कहा जाता है। 21वीं सदी के युवाओं में इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। लोग इस दिन प्रेम का इजहार करते हैं। जिले में कई जोड़े ऐसे हैं जिनके बीच प्रेम की नींव ही इसी दिन पड़ी। 14 फरवरी को उन्होंने एक दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए और जिंदगी के सफर में एक दूसरे के हमसफर बन गए। उनका ये सफर आज भी जारी है। हर सुख दुख में उन्होंने एक सच्चे साथी की तरह एक दूसरे का साथ निभाया।
विज्ञापन

21 साल का हो गया विवेक और सुनीता का प्रेम
कस्बा कुरावली के सदर बाजार निवासी विवेक यादव ने 21 साल पहले 14 फरवरी को ही सुनीता यादव का हाथ थामा था। पारिवारिक सहमति से शादी हुई और फिर प्रेम का ये रिश्ता अटूट हो गया। पेशे से विवेक यादव दवा व्यापारी हैं। सुनीता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। हर साल वे 14 फरवरी को शादी की वर्षगांठ और वैलेंटाइन डे एक साथ मनाते हैं। उनकी इस खुशी में उनके बच्चे भी अब शामिल होते हैं। विवेक यादव कहते हैं कि उनकी पत्नी ने एक बेहतर जीवनसाथी बनकर जिंदगी के हर पड़ाव में उनका साथ निभाया है। ये सफर बस यूं ही चलता रहे।
विज्ञापन

आठ साल पहले शुरू हुआ था ऋषि और रुचि का सफर
कस्बा कुसमरा निवासी एक जोड़े ने भी वैलेंटाइन डे पर शादी की थी। परिवार और रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से 14 फरवरी 2013 को उन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर ऋषि दीक्षित ने रुचि दीक्षित का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। पेशे से सैनिक ऋषि और गृहिणी रुचि के प्रेम की गाड़ी जीवन की पटरी पर आठ सालों से सरपट दौड़ रही है। एक सैनिक होने के चलते कई बार शादी की वर्षगांठ पर ऋषि नहीं आ पाते हैं, लेकिन फिर भी दोनों का प्रेम कभी कम नहीं हुआ। हां फोन पर वे एक दूसरे को शादी की बधाई देना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजिल तक पहुंचा अजय और प्रमिला का प्रेम
प्रेम करना आसान है, लेकिन उसे निभा पाना कठिन। ये बात आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन बरनाहल के गांव सराय मुगलपुर निवासी एक जोड़े के लिए ये बस लोगों का एक नजरिया है। नौ साल पहले गांव निवासी अजय शाक्य ने अपनी प्रेमिका प्रमिला शाक्य को जीवन भर साथ निभाने का वादा दिया था। प्रेम से शुरू हुई इस कहानी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने 2012 में वैलेंटाइन डे के दिन ही शादी की। साल बीतते गए और उनके बीच का प्रेम और गहरा होता चला गया। पति-पत्नी और दो बेटियों के साथ आज भी वे वैलेंटाइन-डे मनाते हैं।

उपहारों की खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंचे युवा
वैलेंटाइन डे के चलते शनिवार को बाजारों में भी रौनक रही। गिफ्ट सेंटर पर युवा उपहार खरीदने के लिए पहुंचे। इससे बाजार गुलजार रहे। दिन भर युवा फूलों के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी व अन्य सामान की खरीदारी करते नजर आए। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। दुकानदार भी इस मौके को भुनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed