फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Human trafficking Case Bihar girl sold for 60 thousand rupees in Mathura

मथुरा में बिहार की किशोरी का सौदा: रिश्तेदारों ने 60 हजार रुपये में बेचा, युवक से जबरन कराई शादी

Tue, 27 Jul 2021 09:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 09:56 PM IST
सार

पीड़ित किशोरी मंगलवार को मौका पाकर युवक के घर से भाग आई। वह एक कॉलोनी में डरी-सहमी बैठी थी। जब लोगों ने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। 

विज्ञापन
Human trafficking Case Bihar girl sold for 60 thousand rupees in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा से बिहार की नाबालिग लड़की को 60 हजार रुपये में बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी ने अपने रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रिश्तेदारों ने उसे एक युवक को बेच दिया। मौका पाकर युवक के चंगुल से किशोरी भाग आई। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है।  

विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार को किशोरी डरी सहमी से लोगों को दिखाई दी। लोगों ने किशोरी से पूछा तो उसने आपबीती बताई। किशोरी ने बताया कि उसके रिश्तेदार बिहार से उसे मथुरा लेकर आए। रिश्तेदारों ने यहां रहने वाले एक युवक के साथ 24 जुलाई को जबरन शादी करा दी। इसके एवज में रिश्तेदारों ने 60 हजार रुपये ले लिए और रफूचक्कर हो गए। 
विज्ञापन


दो दिन पहले किशोरी मौका पाकर घर से भागकर एक कॉलोनी में जाकर बैठ गई। कॉलोनी के लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम थाना हाईवे पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी बोली- गलत काम में धकेलना चाहता था युवक
किशोरी का आरोप है कि युवक उसे गलत काम में धकेलना चाहता है। जब इसका पता चला तो वह मौका पाकर भाग आई। चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य गुंजन सोनी ने बताया कि टीम ने थाना हाईवे पहुंचकर किशोरी के बारे में छानबीन की है। उसका मेडिकल कराया है। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

पुलिस से बोली मां- बेटी की शादी हुई है 
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि किशोरी की मां ने फोन पर बताया है कि उसकी बेटी की शादी हुई है। उसे किसी ने बेचा नहीं है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार है, इसके बाद कार्रवाई होगी। लड़की नाबालिग है। अगर शादी की गई है, तो भी गैरकानूनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed