{"_id":"5738db284f1c1bd918ac779a","slug":"hulligan-asked-for-20-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के गुर्गों ने मांगी 20 लाख की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के गुर्गों ने मांगी 20 लाख की चौथ
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रुपये
- फोटो : DEMO Pics
एक सपा नेता के गुर्गों ने प्रापर्टी डीलर मनोज बघेल को फोन पर धमकी देकर 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे प्रापर्टी डीलर का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शाहदरा निवासी मनोज ने बताया कि एत्माद्दौला क्षेत्र के एक सपा नेता के गुर्गे क्षेत्र में दबंगई करते हैं। शुक्रवार को गुर्गों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बीयर पिलाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर एक हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मनोज ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। जब इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे फोन करके धमकाया। धमकी दी कि तूने रिपोर्ट दर्ज कराकर अच्छा नहीं किया है। अब अगर, 20 लाख रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। पीड़ित ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करेंगे।