{"_id":"5b54356e4f1c1b44748b62c0","slug":"hukka-bar-in-chapter-one-restaurant-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, नजारा देख दंग रह गई एफएसडीए टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, नजारा देख दंग रह गई एफएसडीए टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में मिले 15 हुक्के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में युवाओं को नशे का आदी बनाया जा रहा है। कुछ लोग होटल, रेस्टोरेंट की आड़ में यह गैरकानूनी धंधा कर रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को हुआ, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा।
चैप्टर वन रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा था। एफएसडीए टीम यहां खाद्य सामग्री के नमूने लेने गई थी, लेकिन रेस्टोरेंट के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। रेस्टोरेंट में युवक और युवतियां हुक्का पी रहे थे। टीम को देखकर वे सभी सकपका गए।
रेस्टोरेंट का संचालक सूर्य नगर निवासी शिवास नारंग है। एफएसडीए टीम को यहां से 15 हुक्के समेत कई तरह की तंबाकू के पैकेट मिले। संचालक के पास हुक्का बार का लाइसेंस नहीं था। टीम ने पांच हजार रुपये का चालान काटा है।

रेस्टोरेंट पर लगाया जुर्माना
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि नियमानुसार रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित नहीं हो सकता है। इसको अलग से परिसर में स्थापित कर संबंधित विभाग से लाइसेंस लेना होता है।
चैप्टर वन रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलता मिला। इस पर जुर्माना लगाया है। जिलाधिकारी को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं रेस्टोरेंट में हुक्का पी रहे युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
बता दें कि शहर के कई होटल-रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग को निरीक्षण करने की फुर्सत नहीं है। विभाग हरकत में आए तो अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर नकेल कसी जा सके।