{"_id":"611029ce8ebc3e7d1c183cd3","slug":"huge-traffic-jam-after-vip-movement-at-fatehabad-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: वीआईपी फ्लीट निकलने पर फंसे वाहन, एक घंटे तक जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वीआईपी फ्लीट निकलने पर फंसे वाहन, एक घंटे तक जाम से जूझे लोग
Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
सार
फ्लीट निकलने के कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी भी हट गए। कोई व्यवस्था के लिए मौजूद नहीं था, लोगों ने आड़े तो समस्या और बढ़ गई। शमसाबाद मार्ग पर भी जाम लगा। एक घंटे तक लोगों को फतेहाबाद रोड पर जाम का सामना करना पड़ा। वहीं खेरिया मोड़ और एमजी रोड पर भी जाम लगा।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आए थे। फ्लीट आने और जाने के दौरान फतेहाबाद मार्ग पर यातायात रोके जाने से लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। समस्या शाम को ज्यादा रही। क्योंकि फ्लीट निकलने के बाद मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी हट गए। एक घंटे से अधिक समय तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुबह तकरीबन 11:45 बजे खेरिया एयरपोर्ट आए थे। उनकी फ्लीट निकलने से पहले ही यातायात रोक दिया गया था। इससे खेरिया मोड़, ईदगाह, फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। फ्लीट निकलने के बाद ही यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
शाम को कार्यक्रम खत्म होने से 20 मिनट पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था। शाम करीब पांच बजे यातायात रोक दिया गया। फ्लीट निकलने के बाद कार्यक्रम में आए लोगों के भी वाहन निकले। इससे फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक अधिक हो गया। जाम लग गया। फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का कार्य भी चल रहा है। इससे पहले ही जाम की समस्या रहती है। इस दौरान बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
फ्लीट निकलने के कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी भी हट गए। कोई व्यवस्था के लिए मौजूद नहीं था, लोगों ने आड़े तो समस्या और बढ़ गई। शमसाबाद मार्ग पर भी जाम लगा। एक घंटे तक लोगों को फतेहाबाद रोड पर जाम का सामना करना पड़ा। वहीं खेरिया मोड़ और एमजी रोड पर भी जाम लगा।
आईएसबीटी पर भी वाहनों की लाइन
आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते रोजाना जाम की समस्या हो रही है। रविवार को बारिश में बड़ी संख्या मे वाहन फंस गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तकरीबन नौ बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही।
यूपी: मुख्यमंत्री योगी और जेपी नड्डा दे गए विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र, तस्वीरों में देखिए संगठनात्मक बैठक