{"_id":"680a7a071890168e4804d995","slug":"huge-fire-broke-out-on-fourth-floor-of-house-in-balkeshwar-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बल्केश्वर में घर की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग...मच गई अफरा-तफरी, लाखों का जल गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बल्केश्वर में घर की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग...मच गई अफरा-तफरी, लाखों का जल गया सामान
Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
सार
चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन रास्ता संकरा होने के चलते काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा में बल्केश्वर के भगवान नगर में बृहस्पतिवार की शाम को चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई। उस वक्त घर में कोई नहीं था। लपटें तेज होने पर पड़ोसियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों को संकरी गली में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट की आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
भगवान नगर के रहने वाले मनमोहन शर्मा टोरंट में कार्यरत हैं। चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में वह पत्नी नेहा और चार साल की बच्ची के साथ रहते हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे नेहा दूध लेने नीचे आईं तभी लपटें उठती देखकर लोगों ने उनके घर में आग लगने की जानकारी दी। कुछ देर में आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
इसी बीच कमला नगर का फोर्स पहुंचा और करीब आठ बजे दमकल कर्मी भी पहुंच गए। संकरी गली में पाइपों की मदद से आग बुझाने की मशक्कत शुरू कर दी गई। 45 मिनट की कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस वक्त आग लगी, घर में कोई मौजूद नहीं था। घने इलाके में आग लगने से आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई। अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पूरी इमारत के लोग बाहर आ गए।