UP News: मसाला बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मजदूरों के अंदर फंसे होने की सूचना; क्षेत्र में फैली दहशत
ताजनगरी में मसाला बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अंदर मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फाउंड्री नगर में रविवार दोपहर को दोमंजिला मसाला फैक्टरी में आग लग गई। कुछ देर में लपटें भूतल से प्रथम तल तक पहुंच गईं। अग्निकांड के वक्त महिलाओं सहित करीब छह कर्मचारी फैक्टरी में थे। मिर्च-मसालों की धांस से उनका बुरा हाल हो गया। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बारह भाई गली, बेलनगंज के सचिन गर्ग की फाउंड्री नगर में एसएसडीआर इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मिर्च-मसाले की फैक्टरी है। परिसर में सिक्योरिटी गार्ड का परिवार रहता है। इसके बेसमेंट में पानी भर गया था। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण फैक्टरी में काम बंद था।
चौकीदार ने ताला तोड़कर एमसीबी बंद की
फैक्टरी के चौकीदार पवन कुमार और उनकी पत्नी ने लपटें देखीं तो ताला तोड़ा और इसके बाद एमसीबी बंद की ताकि कहीं पानी डालने से करंट नहीं फैल जाए। हादसे के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।कर्मचारी फंसे होने की आशंका, उड़े होश
मसाला फैक्टरी में भीषण आग लगने के बाद कई कर्मचारी बाहर निकल आए। सफाई करने के लिए फैक्टरी में कुछ लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों को बताया गया कि कुछ लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने तेजी से आग बुझाई। हालांकि आग लगने से पहले सभी बाहर निकल आए थे। आसपास पानी का इंतजाम नहीं होने पर दमकलों ने फाउंड्री नगर बस डिपो से पानी लिया।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.