{"_id":"6148114b8ebc3e84885ad162","slug":"huge-croud-reached-at-taj-mahal-at-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन: रविवार को ताजमहल पर सैलानियों की भारी भीड़, पर्यटकों को प्रवेश के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन: रविवार को ताजमहल पर सैलानियों की भारी भीड़, पर्यटकों को प्रवेश के लिए करना पड़ा इंतजार
Mon, 20 Sep 2021 10:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:13 AM IST
सार
रविवार को 24529 सैलानियों ने किया ताजमहल का दीदार
विज्ञापन
आगरा: ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर रविवार को देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक 24529 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूर्वी गेट पर प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को एक से सवा घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे के बाद ताज के दोनों प्रवेश द्वारों पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग गईं। ऑनलाइन टिकट को स्कैन करने में लगने वाले समय के कारण पूर्वी गेट पर पर्यटकों को एक से डेढ़ घंटे के बाद ताज के भीतर प्रवेश मिल सका। इस दौरान पूर्वी गेट पर बड़ी संख्या में पर्यटक जमे रहे तो पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतारें नीम तिराहे तक पहुंच गईं। गाजियाबाद से आए अनिकेत का कहना था कि वह बच्चों के साथ वीकेंड पर आया था, लेकिन पहले जाम में फंसना पड़ा तो बाद में ताज में प्रवेश के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। प्रवक्ता परीक्षा (पीजीटी) के अभ्यर्थियों की संख्या भी ताज निहारने वालों में खासी रही। उधर, आगरा किले में भी पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
स्मारक पर्यटकों की संख्या
ताजमहल 24529
आगरा किला 5609
सीकरी 716
सिकंदरा 1217
महताब बाग 300
एत्माद्दौला 469
रामबाग 156
मरियम टूम 32
डॉक्टर के घर डकैती कांड: आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार
विज्ञापन
मथुरा में डेंगू का डंक: 22 नए पीड़ित मिले, छह ब्लॉक में डेंगू और वायरल के लगातार मिल रहे मरीज