फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   HT line wire broken, villager dies due to electric shock

Agra News: एचटी लाइन का तार टूटा, करंट से ग्रामीण की मौत

Mon, 05 Feb 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broken, villager dies due to electric shock
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव महेवा खुर्द में रविवार की सुबह एचटी लाइन का तार टूट कर किया। तार की चपेट में आकर ग्रामीण की करंट से झुलस गया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।करंट से मौत गांव महेवा खुर्द निवासी हरवीर (36) की हुई। हरवीर सुबह के लगभग छह बजे घर से पशुओं का चारा देने के लिए घेर में जा रहा था। अचानक एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया और तार टूट कर जमीन पर गिर गया। हरवीर को इसकी जानकारी नहीं थी। वह उसकी चपेट में आ गया और उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में फोन कर विद्युत लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिजन उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस मामले में अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम सत्येंद्र गंगवार ने बताया कि एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत के मामले में पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान हैं। मृतक के परिजनों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed