फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hree candidates including SP filed nomination for tundla assembly by-election

टूंडला विधानसभा उपचुनाव: सपा सहित तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
hree candidates including SP filed nomination for tundla assembly by-election
सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की टूंडला तहसील में विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को समाजवादी पार्टी और जन अधिकार पार्टी सहित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सहित तीन ने नामांकन के लिए प्रपत्र लिए।

विज्ञापन


टूंडला सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को कुल तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सपा के महाराज सिंह धनगर ने अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन किया। वहीं जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार आगरा निवासी अशोक कुमार ने नामांकन किया। इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार सचिन कुमार माइकल डेन ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए प्रपत्र लिए हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी सहित मात्र तीन लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व तहसील गेट पर सभी को सैनिटाइज किया गया।  बुधवार को कांग्रेस के जुलूस को देखते हुए तहसील प्रांगण में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सपा प्रत्याशी सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था की गई है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। 17 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed